राज्य कर्मियों के सैलरी बैंक अकाउंट को लेकर मंगलवार को राज्य सरकार और पंजाब नैशनल बैंक के बीच एमओयू हुआ। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में हुई एमओयू समारोह में वित्त विभाग द्वारा तैयार ‘झारखंड कुबेर डैशबोर्ड’ का भी शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पंजाब नैशनल बैंक और राज्य सरकार के बीच यह समझौता एक नए अध्याय की शुरुआत है। इस अवसर पर मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, पंजाब नैशनल बैंक के महाप्रबंधक आशीष कुमार चतुर्वेदी भी मौजूद थे।


