झारखंड के कई हिस्सों में आज भी बारिश का अलर्ट:तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की हो सकती है गिरावट, सबसे ठंडा रहा बोकारो थर्मल

पश्चिमी विक्षोभ के असर से झारखंड का मौसम शुक्रवार को भी बदला रहेगा। पिछले दो दिनों से बादल छाने और हल्की बारिश ने लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत महसूस कराई है। राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके अगले दो दिनों में इसमें 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है। बारिश के साथ ओलावृष्टि और गर्जन की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राज्य के दक्षिणी हिस्से पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के अलावा निकटवर्ती मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ ओलावृष्टि, गर्जन और तेज हवा (40-50KMPH) चल सकती है। साथ ही वज्रपात की भी संभावना बनी हुई है। चाईबासा में अधिकतम तापमान रहा सबसे अधिक इसके अलावा राज्य के उत्तरी हिस्सों में कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवा चल सकती है। यहां भी वज्रपात की संभावना है। वहीं, पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं पर गर्जन, आंधी और ओलावृष्टि के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस बोकारो थर्मल में दर्ज किया गया। कई जिलों में गर्जन और चल सकती है तेज हवा वहीं, शनिवार को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्‌डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवा के चलने के साथ ही वज्रपात की संभावना है। 23 मार्च को कई जिले में यलो अलर्ट राज्य के पूर्वी भाग में 23 मार्च को भी तेज हवा चलने और वज्रपात की संभावना जताई गई है। इस दिन लगभग पूरे झारखंड में हल्के से मध्य दर्जे की बारिश होगी। हालांकि रविवार के लिए मौसम केंद्र ने रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *