झारखंड के 12 जिलों में छाए रहेंगे बादल:36 डिग्री तक जा सकता है अधिकतम तापमान, मार्च में ही सताएगी गर्म हवा वाली गर्मी

मार्च का महीना गर्म रहने वाला है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में साफ बताया है कि अगले पांच दिन में मौसम में काफी बदलाव होने वाला है। अधिकतम तापमान भी बढ़ेगा। इस तरह से होली के दौरान तापमान गर्म रहने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी सोमवार को प्रदेश का तापमान काफी गर्म रहने वाला है। आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक जा सकता है। वहीं औसत अधिकतम तापमान की बात करें तो यह 33 डिग्री से अधिक ही रहेगा। 12 जिलों में छाए रहेंगे बादल मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि राज्य के 24 में से आधे जिले में बादल छाए रहेंगे। हालांकि मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद का कहना है कि अभी कहीं से भी बारिश की संभावना नहीं है। जिन जिलों में आकाश में बादल छाए रहेंगे, उन जिलों के तापमान में अन्य जिलों के मुकाबले 3 डिग्री तक का फर्क रहेगा। मौसम विभाग के रिपोर्ट के अनुसार आज राज्य के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, धनबाद और गिरिडीह जिले में आंशिक बादल छाए रहेंगे। झारखंड के शेष हिस्से में आसमान साफ रहेगा। सरायकेला लगातार तीसरे दिन सबसे गर्म जिला इधर बीते 24 घंटे के दौरान झारखंड में सबसे अधिक उच्चतम पारा सरायकेला का रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम पारा हजारीबाग में दर्ज किया गया है। सरायकेला का उच्चतम तापमान 37.3 डिग्री सेंटीग्रेड रहा। यह ऐसा जिला है जो पिछले दिन से सबसे अधिक तापमान झेल रहा है। वहीं सबसे कम तापमान वाला जिला हजारीबाग रहा है। यहां का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेंटीग्रेड रहा। प्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो आज जमशेदपुर में बादल छाया रह सकता हैञ मौसम विभाग ने कहा है कि दोपहर में या शाम को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है। इस हफ्ते 37 डिग्री तक जाएगा रांची का अधिकतम तापमान मौसम विभाग के हफ्ते भर के मौसम पूर्वानुमान के आंकड़े बता रहे हैं कि इस सप्ताह के अंत तक रांची का अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक जा सकता है। आज यानी सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 33.13 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.62 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.69 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.51 डिग्री, बुधवार को अधिकतम तापमान 36.74 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.16 डिग्री सेल्सियस जाने के आसार हैं। इसी तरह गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.74 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.07 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान 38.52 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.54 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *