झारखंड के 12 जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट:15 मई से बारिश की संभावना, 19 के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी

झारखंड के 12 जिलों में आज हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम शामिल है। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 मई से राज्य के पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 16 मई को राज्य के पश्चिमी भागों को छोड़कर शेष भागों में मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की पूरी संभावना है। 17 मई को भी राज्य के पश्चिमी भागों को छोड़कर शेष भागों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 18 और 19 मई को भी राज्य में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। पलामू राज्य का सबसे गर्म जिला पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक गर्म पलामू जिला रहा। यहां का तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। रांची का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दूसरी और मंगलवार को ही जमशेदपुर में सबसे अधिक 25 मिमी मीटर बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार झारखंड के कई इलाकों में 15 मई की दोपहर से मौसम में बदलाव होगा, जो 18 मई तक जारी रहेगा। बोकारो और रामगढ़ में उमस भरा रहेगा दिन मौसम में परिवर्तन की बात करें तो आज राज्य के बोकारो और रामगढ़ जिलों में कहीं-कहीं दिन उमस और गर्म रहने वाला है। 15 मई को राज्य के पूर्वी भागों में कहीं-कहीं पर लू चलने की संभावना है। इसी दिन राज्य के पूर्वी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवा का झोंका और वज्रपात की संभावना बन रही है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। 16 और 17 मई को भी राज्य के उत्तर पश्चिमी भागों को छोड़कर शेष भागों में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवाओं का झोंका चलेगा। हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर तक रह सकती है। इस दौरान वज्रपात की भी पूरी संभावना बनी है। रांची में 16 और 17 मई को बारिश मौसम के बदले मिजाज पर राजधानी रांची की बात करें तो आज आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने वाला है। 15 मई को आंशिक बादल के साथ गर्जन वाले बादल भी बन सकते हैं। 16 में को आंशिक बादल छाए रहेंगे। मेघ वजन के साथ बारिश की संभावना है। इन दोनों दिनों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री के आसपास रहने वाला है। 17 मई को आंशिक बादल छाए रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ बारिश होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 18 और 19 मई को भी आंशिक बादल छाए रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ वर्षा की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *