झारखंड को 15वें वित्त आयोग की पहली किस्त के 275.12 करोड़ रुपए जारी हुए

केंद्र सरकार ने 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा के आलोक में झारखंड को 27512.53 लाख रुपए जारी कर दिए हैं। यह राशि वित्तीय वर्ष 2024-25 के प्रथम किस्त के रूप में जारी की गई है। केंद्र सरकार ने राशि जारी करने के आदेश के साथ ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से यह अनुरोध किया है कि वह इस राशि के झारखंड सरकार के खाते में ट्रांसफर कर दें। यह राशि अनटाइड फंड के रूप में दी गई है। सरकार संबंधित क्षेत्र की जरूरतों के हिसाब से इस पैसे को खर्च कर सकती है। इस राशि को 4342 पंचायतों और 253 पंचायत समितियों और 24 जिला परिषदों के माध्यम से खर्च की जाएगी। राज्य के तीन ग्राम पंचायतों और 11 पंचायत समितियों में यह राशि खर्च नहीं की जा सकेगी। शेष राशि को भी केंद्र से जल्द लेने का प्रयास करेंगे लंबे समय के बाद पहले किस्त की राशि मिली है। अब बकाया राशि के लिए विभाग अपने स्तर से प्रयासरत है। बकाया राशि के लिए विभाग दावेदारी करेगा। देखना है कि केंद्र सरकार कैसे जल्द से जल्द झारखंड को बकाया राशि दे दे। – दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *