झारखंड जेनरल कामगार यूनियन की देशव्यापी हड़ताल 12 को

नोवामुंडी| झारखंड जेनरल कामगार यूनियन के जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया के नेतृत्व में नोवामुंडी के टाटा स्टील बॉटम बिन प्लांट गेट के समक्ष नुक्कड़ सभा की। नुक्कड़ सभा में टाटा स्टील ठेका श्रमिकों से देशव्यापी हड़ताल को लेकर समर्थन मांगा। यूनियन नेताओं ने नोवामुंडी बाजार, जामदा, गुवा, जगन्नाथपुर बाजार में नुक्कड़ सभा में बेरोजगार नौजवान, मजदूर, किसानों को 49 श्रम कानून में से चार लागू करने के विरुद्ध 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में बंद का आह्वान किया गया है। नुक्कड़ सभा में जिला अध्यक्ष मानसिंह तिरिया ने कहा कि टाटा, रुंगटा, एसीसी जैसे बड़े पूंजीपति होने के बावजूद स्थानीय मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। ठेकेदार बाहर से मजदूर लाकर अपना काम करते हैं और स्थानीय लोगों को नहीं रखते हैं। जिला अध्यक्ष मानसिंह तिरिया ने आरोप लगाया है कि 2010 में टाटा स्टील कंपनी नोवामुंडी में आंदोलन शुरू किया था, लेकिन नोवामुंडी में कंपनी के दलालों द्वारा आंदोलन को दबाने का प्रयास किया गया। आज इसी का नतीजा है कि स्थानीय मजदूरों को स्थायीकरण नहीं हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *