रांची | 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2025 में झारखंड महिला टीम ने हॉकी कर्नाटक को 2-0 से मात दी। झारखंड की ओर से रोशनी आइंद और सरोज कुमारी ने एक-एक गोल दागा। शानदार प्रदर्शन करने पर झारखंड की सीता कुमारी को बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। यह जीत झारखंड के लिए खास रही, क्योंकि इससे पहले झारखंड सब-जूनियर पुरुष टीम ने भी अपने मुकाबले में जीत दर्ज की थी। चैंपियनशिप का आयोजन 1 अगस्त से 12 अगस्त तक आंध्रप्रदेश के काकीनाडा में हो रहा है। झारखंड महिला टीम का अगला मुकाबला बुधवार को हॉकी छत्तीसगढ़ से होगा।