झारखंड मेंे दिव्यांगों के लिए सशक्तीकरण अभियान 15 से

ब्रह्माकुमारी राजयोग रिसर्च एवं राजयोग फाउंडेशन द्वारा 15 दिसंबर से 8 जनवरी तक झारखंड में दिव्यांगों के सशक्तीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत नेत्रहीनों, मूक बधिरों और मंदबुद्धि दिव्यांगों के लिए अलग-अलग कार्यक्रम किए जाएंगे। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रांची केंद्र की संचालिका निर्मला बहन ने बताया कि अभियान का उद्देश्य दिव्यांगों को आंतरिक रूप से सख्त और संरक्षित करना है। इस अभियान के लिए ब्रह्मा कुमारीज के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू से ब्रह्म कुमार सूर्य प्रकाश, ब्रह्म कुमार कमलेश, ब्रह्मा कुमार कपिल ब्रह्मा कुमार कपिल और ब्रह्मा कुमार केलुचरण झारखंड आ रहे हैं। 15 से 17 दिसंबर तक यह कार्यक्रम रांची में होगा जबकि 18 दिसंबर को हजारीबाग, 19 दिसंबर को गुमला, 20 और 21 दिसंबर को जमशेदपुर, 1 से 2 जनवरी को धनबाद, 3 जनवरी को बोकारो, 4 जनवरी को गिरिडीह, 5 से 6 जनवरी को देवघर, 7 जनवरी को दुमका और 8 जनवरी को गोड्डा और साहिबगंज में कार्यक्रम होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *