झारखंड में अब शीतलहर की संभावना:आज से मौसम हुआ साफ, चार डिग्री तक गिरेगा तापमान, कुहासे का अलर्ट

दो दिनों के बादल और बारिश के बाद आज से मौसम साफ हो गया है। आसमान के साफ होते ही ठंड में काफी इजाफा हुआ है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अभी राज्य में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट आने वाली है। वहीं मौसम विभाग ने बताया है कि आज 11 जिलों का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री के आसपास रहने वाला है। वहीं दो जिले ऐसे हैं, जहां का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक रह सकता है। ऐसे में झारखंड में शीतलहर की संभावना जताई गई है। अगले चार दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड राजधानी सहित राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अगले तीन से चार दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी। न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि अगले तीन से चार दिनों तक स्थिति इसी तरह रहेगी। दिन में मौसम शुष्क रहेगा। आसमान खुला रहेगा। इस वजह से दिन का तापमान धूप के कारण 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह और शाम कड़ाके की ठंड के साथ-साथ कुहासा भी रहेगा। न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। कुहासे को लेकर यलो अलर्ट जारी मौसम केंद्र ने राज्य के कई जिलों में कुहासा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम के साथ सरायकेला के लिए भी यह अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से सुबह और शाम को कुहासे को लेकर सतर्क रहने का आग्रह किया गया है। सुबह के कुहासे की तस्वीरें देखें बात करें बीते 24 घंटे के मौसम की तो राजधानी का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आकाश में हल्के बादल छाए रहे। वहीं जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *