झारखंड में आज भी आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट:18 के बाद मौसम हो सकता है साफ, सबसे अधिक तोरपा में हुई बारिश

झारखंड में 18 अप्रैल तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश, तेज हवा और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान मंगलवार को राज्य के दक्षिण-पूर्वी, निकटवर्ती मध्य और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि, गर्जन और तेज हवा के झोंके के साथ वज्रपात की संभावना है। पिछले 24 घंटे में सबसे ठंडा रहा खूंटी हवा अधिकतम 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। वहीं, पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं पर गर्जन और आंधी के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। सबसे अधिक बारिश 24.8 एमएम तोरपा (खूंटी) में दर्ज की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस खूंटी में दर्ज की गई। आज यहां हाे सकती है बारिश
चतर, कोडरमा, हजारीबाग, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गिरिडीह, देवघर, पाकुड़, दुमका, गोड्‌डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में आज बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवा के साथ वज्रपात की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके अगले दो दिनों में इसमें 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। वहीं, 16 और 17 अप्रैल को राज्य के पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर शेष भाग में कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवा के झोंका के साथ वज्रपात की संभावना है। 18 को भी राज्य के कई हिस्सों में ऐसा ही मौसम रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *