झारखंड में आज भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। अहले सुबह बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा जैसे जिले में घने बादल छाए। हवा ही रफ्तार तेज रही। कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। मौसम के मिजाज के इस बदलाव से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम के बदला मिजाज आज राज्य के दक्षिणी तथा मध्य भाग में लगभग दिन भर देखने को मिल सकता है। जहां हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। इस दौरान आकाश से बिजली गिरने तथा ओलावृष्टि का पूर्वानुमान किया गया है। बताया गया है कि इस दौरान हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर से 50 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। मौसम विभाग ने रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा तथा सरायकेला-खरसावां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं राज्य के उत्तरी भाग में भी मौसम कुछ ऐसा ही रहने वाला है। ओलावृष्टि, मेघ गर्जन और तेज हवा के दायरे में राज्य के उत्तरी हिस्से के 15 जिले आने वाले हैं। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी है। 21 मार्च को भी बारिश और वज्रपात का पूर्वानुमान मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज तल्ख रहने वाला है। 21 मार्च को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां के साथ-साथ रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में कहीं-कहीं ओलावृष्टि, मेघ गर्जन होगा।
60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इस दिन पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ तथा साहिबगंज जिले के कुछ हिस्से में मेघ गरजने और वज्रपात की संभावना व्यक्त की गई है। 22 मार्च को 50km/h की रफ्तार से चलेगी हवा इसी तरह 22 मार्च को 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। ओलावृष्टि, मेघ गरजने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इस दायरे में और राज्य के दक्षिणी, मध्य और निकटवर्ती उत्तर-पूर्वी भाग के 9 जिले आएंगे। इस दिन के लिए मौसम केंद्र रांची ने अलग-अलग जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं राज्य के पूर्वी भाग में 23 मार्च को भी तेज हवा चलने और वज्रपात की संभावना जताई गई है। इस दिन लगभग पूरे झारखंड में हल्के से मध्य दर्जे की बारिश होगी। हालांकि इस दिन के लिए मौसम केंद्र ने रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसा रहा है बीते 24 घंटे में मौसम पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में मौसम शुष्क रहा है। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का रहा है। सबसे कम तापमान 14.7 गढ़वा का दर्ज किया गया है। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम है। सबसे अधिक तापमान वाला जिला चाईबासा का अधिकतम तापमान पिछले 24 घंटे से 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव वाले इलाके में जमशेदपुर,डाल्टनगंज और बोकारो थर्मल रहा है। जमशेदपुर के अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री, डाल्टनगंज में 1.2 डिग्री, बोकारो थर्मल में 3.4 डिग्री का अंतर पिछले 24 घंटे में देखने को मिला है। जिलों का तापमान
जिला : अधिकतम : न्यूनतम
देवघर : 34 : 20
धनबाद : 34 : 20
दुमका : 35 : 22
गिरिडीह : 33 : 19
गोड्डा : 36 : 23
जामताड़ा : 34 : 22
पाकुड़ : 36 : 23
साहिबगंज : 35 : 23
कोडरमा : 33 : 19
चतरा : 33 : 19
गढ़वा : 34 : 19
लातेहार : 32 : 19
लोहरदगा : 32 : 18
पलामू : 34 : 19
बोकारो : 35 : 19
रामगढ़ : 32 : 17
हजारीबाग : 32 : 18
रांची : 31 : 18
खूंटी : 31 : 19
गुमला : 31 : 18
पूर्वी सिंहभूम : 36 : 20
सरायकेला : 36 : 19
पश्चिमी सिंहभूम : 35 : 19
सिमडेगा : 34 : 17
आंकड़े डिग्री सेल्सियस में है। सोर्स IMD