झारखंड के मौसम में परिवर्तन का दौर जारी है। शुक्रवार को लोगों के दिन की शुरुआत घने कोहरे के बीच हुई। हालांकि दिन के चढ़ने के साथ कोहरे में कुछ कमी भी देखी गई। इधर, मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार से आसमान साफ हो सकता है। साथ ही राज्य में अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। चाईबासा में में सर्वाधिक अधिकतम तापमान पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। जबकि कहीं-कहीं हल्के दर्जे का कोहरा भी देखा गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस हजारीबाग में रिकॉर्ड किया गया। राज्य के मौसम में बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा था। धूप की आंख मिचौली और दिन भर आसमान में बादलों के छाए रहने का क्रम अब खत्म हो सकता है। वहीं, लोगों को सुबह और शाम ठिठुरन का अहसास हो रहा है। लोग कई जगहों पर अलाव तापते भी नजर आए। आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम


