लातेहार पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। विनोद परहिया उर्फ अर्जुन परहिया को मनिका थाना क्षेत्र के बरवैया गांव के पास से पकड़ा गया। एसपी कुमार गौरव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी मनिका शशि कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल ने उसे गिरफ्तार किया। विनोद जशपुर, पांकी, पलामू का रहने वाला है। तीन मामलों में कुर्की जब्ती की कार्रवाई भी की जा चुकी है आरोपी विनोद विभिन्न कंपनियों से लेवी वसूली और धमकी देने में माहिर था। उस पर कुल 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं। मनिका थाना में तीन, बालूमाथ में दो, और चंदवा, बरवाडीह, पांकी थाना में एक-एक मामला दर्ज है। तीन मामलों में कुर्की जब्ती की कार्रवाई भी की जा चुकी है। पहले भी जेल जा चुके विनोद ने रिहाई के बाद फिर से आपराधिक गतिविधियां शुरू कर दी थीं। छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी शशि कुमार, एसआई सत्येंद्र कुमार, एएसआई रणधीर कुमार सिंह के साथ तकनीकी शाखा, साइबर सेल और मनिका थाना के जवान शामिल थे।


