झारखंड में मौसम कर रहा कंफ्यूज:दिन में 40 के पार जा रहा पारा, शाम हो जा रही बारिश, आज 10 जिलों में बारिश

झारखंड में मौसम का मिजाज कन्फ्यूज करने वाला हो गया है। दिन में जहां भीषण गर्मी लग रही है, वहीं शाम होते-होते बारिश हो जा रही है। राजधानी रांची में भी मौसम का हाल कुछ ऐसा ही है। रांची सहित इसके आसपास के जिलों में देर रात बारिश हुई। सुबह से हल्के बादल भी छाए हुए हैं। इधर, प्रदेश के अधिकांश जिले का पारा जहां 40 डिग्री के पार जा चुका है, वहीं हल्के से मध्यम दर्जे कर बारिश हो जाने से राहत भी मिल जा रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कहीं-कहीं मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ बहुत हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई है। सबसे अधिक बारिश लातेहार जिले के नेतरहाट में हुई है। बात अधिकतम तापमान की करें तो सबसे अधिक पारा 40.8 डिग्री सेल्सियस गोड्‌डा का रिकॉर्ड किया गया है। वहीं सबसे कम तापमान 21.9 खूंटी का रहा है। 10 से अधिक जिलों में आज बारिश चढ़ते तापमान के बीच राहत भरी बात यह है कि आज भी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राज्य के 10 से अधिक जिलों में आज बारिश होगी। बारिश के दायरे में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, बोकारो, रांची, रामगढ़ जैसे जिले शामिल हैं। मौसम विभाग ने इस जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक इस जिलों में आज हवा की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। इसके अतिरिक्त मेघ गर्जन और वज्रपात भी हो सकता है। बारिश होने की संभावना के बीच दिन गर्म और उमस भरा रहने वाला है। कल 14 जिलों में लू का अलर्ट मौसम विभाग ने 12 मई को राज्य के 14 जिलों में लू चलने की संभावना जताई है। यह स्थिति 13 मई को भी रहने वाला है। मौसम विभाग ने कहा है कि 12 और 13 मई को राज्य के देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में कहीं-कहीं लू चलने के आसार हैं। इसी तरह 14 से लेकर 16 मई तक राज्य के गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़ गोड्‌डा और साहिबगंज में कहीं-कहीं लू चल सकता है। इस तरह से 12 मई से लेकर 16 मई तक के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी रांची में आज बारिश की संभावना मौसम विभाग के मुताबिक आज राजधानी रांची में बारिश के आसार हैं। आंशिक बादल छाए रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ वर्षा की संभावना है। अधिकतम पारा 37 डिग्री और न्यूनतम पारा 24 डिग्री रहने वाला है। 12 और 13 मई को आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्क बना रहेगा। इन दो दिनों में अधिकतम पारा 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 25 से 26 डिग्री रहने वाला है। 14 मई को फिर आंशिक बादल छाएंगे। इस दिन गर्जन वाले बादल बनने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *