झारखंड में म्यूचुअल फंड में 73 हजार करोड़ का निवेश… बिहार से पांच हजार करोड़ रुपए ज्यादा

35 से 45 वर्ष के लोग ज्यादा कर रहे निवेश
म्यूचुअल फंड में निवेश लगातार बढ़ रहा है। पिछले साल म्यूचुअल फंड ने 32 से 56% का मुनाफा दिया है। एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के ताजा आंकड़ों के अनुसार झारखंड में म्युचुअल फंड में निवेश के आंकड़ा 5 वर्ष में साढ़े तीन गुणा बढ़ा है। दिसंबर 2019 में कुल निवेश 21 हजार करोड़ था, जो नवंबर 2024 में 73 हजार करोड़ रुपए हो गया है। पिछले साल की तुलना में इस साल 18.8 हजार करोड़ रुपए ज्यादा निवेश एमएफ में हुआ है। छोटा राज्य होते हुए भी झारखंड निवेश के मामले में टॉप 15 राज्यों में शामिल है। झारखंड 73039.55 करोड़ बिहार 67894.55 करोड़ ओडिशा 64699.53 करोड़ छत्तीसगढ़ 42331.34 करोड़ असम 36447.99 करोड़ (2024 के नवंबर माह के एम्फी के आंकड़े) झारखंड में पिछले 6 साल में निवेश2019 (दिसंबर तक) : 21087 करोड़ रुपए जानिए…क्यों बढ़ रहा म्यूचुअल फंड में निवेश सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में निवेश शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव के जोखिम को कम करता है। बैंकों में ब्याज दरें ज्यादा नहीं रहने और लॉक इन पीरियड होने की वजह से रुझान घट रहा है। म्युचुअल फंड में लोग एसआईपी 500 रुपए से भी शुरू कर सकते हैं। कभी भी पैसा निकाल सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *