झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर अगले पांच दिन तक देखने को मिलेगा। इस दौरान आकाश में बादल छाए रहेंगे। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई है। गुमला जिला में करीब तीन मिमी के आसपास बारिश हुई। इतना ही नहीं आसपास के जिलों में भी छुटपुट बारिश हुई है। राजधानी रांची में भी आकाश में बादल छाए रहे। आगे अभी बादल छाए रहने का अनुमान है। इधर राजधानी का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है। 29 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में विशेष गिरावट का अनुमान नहीं है। अधिकतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 28 दिसंबर को राजधानी के आसपास आकाश में बादल छाए रहेंगे। सुबह और शाम में कोहरा छाया रह सकता है। सामान्य ये ऊपर चल रहा न्यूनतम-अधिकतम तापमान मौसम विभाग के आंकड़े बता रहे हैं कि अभी अधिकांश जिले में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। यह सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ऊपर है। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी सामान्य से करीब 2.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जमशेदपुर का अधिकतम तापमान भी 27 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। राज्य में सबसे कम तापमान गुमला का रहा। वहां का न्यूनतम तापमान 60 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। सबसे अधिक तापमान चाईबासा का रिकॉर्ड किया गया। वहां करीब 28 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। 29 दिसंबर के बाद फिर बदलेगा मौसम का मिजाज मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 29 दिसंबर तक बादल और कुहासे का मिला-जुला असर देखने को मिलता रहेगा। इसके बाद मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। मौसम के साफ होते ही एक बार फिर जोरदार ठंड का असर पूरे राज्य में देखने को मिल सकता है। अभी बादल की वजह से ठंड कम हुई है लेकिन पहाड़ों में बर्फबारी जारी है। ऐसे में राज्य में मौसम साफ होते ही पहाड़ की हवाओं का असर आम जनजीवन पर देखने को मिलेगा।


