झारखंड में स्कूलों का बदला गया समय:बढ़ती गर्मी की वजह से लिया फैसला, सभी विद्यालयों में 26 से नया समय होगा लागू

बढ़ती गर्मी को देखते हुए झारखंड के स्कूलों का समय बदल दिया गया है। KG से क्लास 8 तक के बच्चों की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक चलेगी। वहीं, क्लास 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 12 बजे तक चलेगी। यह समय झारखंड के सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और सभी प्राइवेट स्कूलों में अगले आदेश तक 26 अप्रैल से लागू किया जाएगा। चिलचिलाती धूप के बीच स्कूली बच्चों को घर आना पड़ता है दरअसल, राजधानी रांची सहित लगभग पूरा राज्य भीषण गर्मी की चपेट में आ गया है। चिलचिलाती धूप के बीच स्कूली बच्चों को घर आना पड़ता है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले तीन दिनों तक हीट वेव चलने की चेतावनी जारी की है। 40 या इसके पार पहुंचा तापमान
मौसम केंद्र की ओर से बताया गया है कि 24 और 25 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी क्षेत्र और उत्तर पूर्वी क्षेत्र में हीट वेव चलने की बात कही है। वहीं, झारखंड के 24 में से 21 जिलों में अधिकतम पारा 40 या इसके पार पहुंच गया है। जारी आंकड़े के मुताबिक देवघर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस हो गया है। इसी तरह धनबाद 41, दुमका 40, गिरिडीह 40, गोड्डा 41, जामताड़ा 41, पाकुड़ 41, साहिबगंज 40, कोडरमा का अधिकतम तापमान 42 डिग्री पर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *