झारखंड में ठंड का प्रकोप जारी है। सुबह और शाम राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर चल रही है। आसमान के साफ होते ही ठंड का असर भी बढ़ गया है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 11 जनवरी को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी और लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। ऐसा ही हाल 12 जनवरी को भी रहेगा, पर 13 जनवरी से फिर न्यूनतम तापमान गिरेगा और लोगों को ठंड सताएगी। वहीं, पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा जबकि कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा भी देखा गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस लोहरदगा में दर्ज किया गया। इधर, लगातार बढ़ रही ठंड की वजह से राज्य में आठवीं तक की कक्षाएं 13 जनवरी तक बंद कर दी गई है। शाम ढलते ही ठंड का असर बढ़ रहा है। ठंडी हवा चलने से सड़कों पर शाम में लोगों की कम आवाजाही देखी जा रही है। बर्फबारी का असर झारखंड पर भी दिखेगा मौसम विभाग के अनुसार, 11 और 12 जनवरी से उत्तर-पश्चिमी भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा। इस वजह से उत्तर-पश्चिमी भारत में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसका असर झारखंड पर भी दिखेगा। ठंड से कुछ राहत मिलेगी। 11 जनवरी को सुबह से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। 13 जनवरी से न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट होगी। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव से सबसे अधिक परेशानी बच्चे-बुजुर्गों को हो रही है। 10 जिलों में घने कोहरे का असर मौसम केंद्र ने राज्य के 10 जिलों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र ने बताया है कि गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में घना कोहरा रह सकता है। इसको लेकर सर्तक रहने की जरूरत है। कैसा रहेगा अगले तीन दिन तक मौसम