झारखंड में 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड:5 डिग्री के साथ गढ़वा सबसे ठंडा जिला; 9 जिलों का तापमान 10 से नीचे

बंगाल की खाड़ी में बन रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर खत्म होते ही आसमान साफ हो गया। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट भी आ रही है। राज्य के कई जिलों के न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई है। वहीं माना जा रहा न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और हो सकती है। इससे ठंड और बढ़ेगी। दिन में धूप निकलने के बावजूद ठिठुरन वाली ठंड लग रही है। 9 जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया है। पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस गढ़वा में दर्ज किया गया। रांची में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा रांची का पारा एक बार फिर 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। पिछले 24 घंटे में रांची का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसा ही हाल कई जिलों में रहा है। सुबह और शाम लोगों को तेज ठंड का अहसास हो रहा है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। दिन में भी सर्दी का दिखेगा सितम मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले तीन से चार दिनों में किसी तरह का बदलाव होने की संभावना नहीं है। रांची का तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे दिन में भी सर्दी का सितम दिखेगा। इधर, सुबह में धुंध की वजह से मॉर्निंग वॉक करने वालों की संख्या कम हो गई है। स्कूली बच्चों की भी परेशानी बढ़ गई है। आज और कल शीत लहर की संभावना
वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को राज्य के पश्चिमी हिस्सों में और देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्‌डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज के कुछ हिस्सों में शीत लहर चलने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *