झारखंड में 6 जिलों का पारा 10 डिग्री से नीचे:धनबाद-बोकारो में शीत लहर की संभावना, 7.9 डिग्री के साथ डाल्टेनगंज सबसे ठंडा जिला

झारखंड में ठंड अब लोगों को ठिठुरने पर मजबूर करने लगी है। सुबह और शाम तेज ठंड का प्रभाव तेजी से बढ़ा है। गर्म कपड़ों से लिपटे रहने को लोग मजबूर हो गए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में राज्य के 6 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। इसमें जमेशदपुर, डाल्टेनगंज, बोकारो थर्मल, चाईबासा, देवघर और हजारीबाग शामिल हैं। वहीं, रांची का न्यूनतमत तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। राज्य में सबसे ठंडा डाल्टेनगंज रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज में दर्ज किया गया। शीतलहर चलने की संभावना वहीं, शनिवार को सुबह में हल्के कोहरे या धुंध के बाद आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग ने राज्य में बोकारो, धनबाद और रामगढ़ में कहीं-कहीं शीत लहर चलने की संभावना व्यक्त की है। गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ी
झारखंड के तकरीबन हर जिले में इन दिनों गर्म कपड़ों की खरीदारी में तेजी आई है। कंबल और रजाई की बिक्री भी अच्छी-खासी हो रही है। सुबह में स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों की परेशानी बढ़ी‎
इधर, सुबह में स्कूल जाने वाले बच्चों को ठंड से काफी परेशानी उठानी पड़ रही‎ है। बच्चों को स्कूल जाने से पूर्व घर में उन्हें तैयार करने और घर से बस ‎स्टॉप लाने में अभिभावकों को भी दिक्कत हो रही है। फिलहाल स्कूल के समय में परिवर्तन नहीं किया गया है। ‎इस बीच कई जिलों के प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव ‎की व्यवस्था कर दी गई है। ताकि‎ रास्ते में गुजरने वाले लोगों को‎ ठंड से राहत मिल सके। ठंड का आलम ‎यह हो चला है कि शाम होते ही‎ बाजार में लोगों की संख्या काफी ‎कम हो जा रही है। ठीक उसी तरह ‎सुबह में घने कोहरे का सामना भी‎ सड़क पर चलने वाले लोगों को ‎करना पड़ रहा है।‎

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *