चाईबासा| झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष नवनीत कुमार, सेवानिवृत्त न्यायाधीश- उच्च न्यायालय, रांची-झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला आगमन पर उपायुक्त चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू द्वारा चाईबासा परिसदन में स्वागत किया गया। झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष, नवनीत कुमार, (सेवानिवृत्त न्यायाधीश- उच्च न्यायालय, रांची-झारखंड) की अध्यक्षता में चाईबासा के पिल्लई हॉल में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड का बिजली दर निर्धारण करने के आवेदन पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चाईबासा पहुंचे थे।


