झारखंड साहित्य पुरस्कार 2026 में मातृभाषा और लिपियों का सम्मान

सिटी रिपोर्टर } अखिल झारखंड साहित्य अकादमी ने ‘साहित्य पुरस्कार-2026’ की घोषणा कर दी है। 21 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर रांची प्रेस क्लब में आयोजित समारोह में यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। लिपि आविष्कारक पंडित रघुनाथ मुर्मू (ओलचिकी) और लाको बोदरा (वारंगक्षिति) को उनके ऐतिहासिक योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। संथाली के लिए सुंदर टुडू, कुड़ुख के लिए डॉ. नारायण उरांव, खोरठा हेतु चितरंजन महतो, नागपुरी के लिए क्षितिज कुमार राय और पंचपरगनिया हेतु डॉ. दीनबंधु महतो का चयन किया गया है। अकादेमी के अध्यक्ष सूर्य सिंह बेसरा ने बताया कि यह पहल डॉ. राम दयाल मुंडा और डॉ. बीपी केशरी के भाषाई सपनों को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। आयोजन में राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *