भास्कर न्यूज | गिरिडीह पूर्णियां के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव गुुरुवार को गिरिडीह पहंुचे थे। उन्होंने राज्य के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने मुलाकात की। मौके पर उन्होंने कहा कि झारखंड से हेमंत सोरेन ने देश को एक बड़ी दिशा दी है। झारखंड एक नया इतिहास गढ़ने की तैयारी में है। एसटी-एससी को नई ताकत मिली है। अब जाति जगणना को लेकर सरकार आगे बढ़ने वाली है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आरक्षण और संविधान पर हमला बढ़ा है। उस हालत में हेमंत सोरेन ने एक बड़ी जीत झारखंड में दर्ज की है। महागठबंधन को हेमंत ने एक नई मजबूती झारखंड मंे दी है। आने वाले दिनों मंे हेमंत सोरेन की मजबूती का लाभ बिहार मंे मिलेगा। बिहार मंे महागठबंधन पूरी ताकत के साथ लड़ा, तो वहां पर रहने वाले एसटी और एससी भी गठबंधन से जुड़ेगा। उन्होंने कहा कि बिहार को भी बदलने का वक्त आने वाला है। हेमंत सोरेन ने जिस तरह से मंईयां सम्मान योजना लाकर हर वर्ग को अपने से जोड़ने को काम किया है, वह योजना इस राज्य को बेहतरी की ओर ले जाएगी। मौके पर कई लोग मौजूद थे।


