झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में 25 पदों के लिए 100 उम्मीदवार मैदान में

विशेष संवाददाता| रांची झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी पूरी हो गई है। स्क्रूटनी में सभी नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। कुल 25 पदों के लिए होने वाले इस चुनाव में 100 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव कमेटी ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसके तहत 100 उम्मीदवारों में इस बार 25 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं। मालूम हो कि 17 फरवरी को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि है। इसमें किसी ने नाम वापस ले लिया तो प्रत्याशियों की संख्या कम हो सकती है। अगर नाम वापस नहीं हुआ तो 100 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। 12 मार्च को राज्यभर के करीब 25 हजार अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *