झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा मैट्रिक और इंटर कला, विज्ञान और वाणिज्य स्ट्रीम का रिजल्ट अगले हफ्ते घोषित किया जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया गया है। जैक द्वारा रिजल्ट जारी करने को लेकर आयोजित होने वाले समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विभागीय मंत्री रामदास सोरेन को भी आमंत्रित करने की परंपरा रही है। ऐसे में पूरी संभावना है कि बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम शिक्षा मंत्री ही जारी करेंगे। 7 लाख 83 हजार स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षा में शामिल बताते चलें कि इस साल 12वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च तक चली थीं। वहीं 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित की गई थीं। मैट्रिक और इंटरमीडिएट कला, विज्ञान और वाणिज्य की परीक्षा में कुल परीक्षा में कुल 7 लाख 83 हजार स्टूडेंट शामिल हुए थे। इसमें मैट्रिक में कुल 4 लाख 33 हजार स्टूडेंट थे। जबकि इंटरमीडिएट कला, विज्ञान और वाणिज्य में कुल में कुल 3 लाख 49 हजार स्टूडेंट ने परीक्षा में शामिल हुए थे। पहले मैट्रिक परीक्षा का जारी होगा रिजल्ट जैक सोर्स के अनुसार मई के अंतिम हफ्ते में कॉपियों की जांच पूरी हो जाने के बाद रिजल्ट जारी होंगे। राज्य में बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम दो चरण में जारी करने का ट्रेंड रहा है। बताया गया है कि 10वीं यानी मैट्रिक परीक्षा के परिणाम मई के अंतिम सप्ताह में जारी किए जाएंगे। मैट्रिक के साथ ही साथ 12वीं साइंस के परिणाम भी जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद 12वीं बोर्ड के इंटर ऑटर्स और कॉमर्स परीक्षा परिणाम जून के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है। इससे पहले भी इसी दौरान परीक्षा के परिणाम जारी होते रहे हैं। 2086 केंद्रों में ली गई थी बोर्ड परीक्षाएं इंटर की परीक्षा तीन मार्च तक पूरी हो गई थी। बीच में पेपर लीक की वजह से 8 मार्च तक परीक्षा ली गई। इसके लिए पूरे राज्य में 2086 केंद्र बनाए गए थे। मैट्रिक के 4,33,890 परीक्षार्थियों की परीक्षा 1297 केंद्रों पर, जबकि इंटर के 3,50,138 परीक्षार्थियों की परीक्षा 789 केंद्रों पर हुई। पहली पाली में 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक मैट्रिक की परीक्षा हुई। वहीं, दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा आयोजित की गई। ———————— इसे भी पढ़ें…. झारखंड बोर्ड 10वीं का पेपर लीक:बोर्ड ने हिंदी, साइंस की परीक्षा रद्द की, 4 लाख स्टूडेंट्स का दोबारा एग्जाम होगा झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं का हिंदी और साइंस का पेपर कैंसिल कर दिया है। ये फैसला पेपर लीक की खबरों के बाद लिया गया है। हिंदी की परीक्षा 18 फरवरी को हुई जबकि साइंस का पेपर 20 फरवरी को था। 18 फरवरी के पेपर के बाद सोशल मीडिया पर पेपर लीक होने की बात सामने आई थी, जिसे अब JAC ने सही माना है। मुख्य सचिव अलका तिवारी ने इस मामले पर एक हाई कमीशन मीटिंग बुलाई और उसके बाद ये फैसला लिया गया है कि कोर्स A और कोर्स B पेपर दोबारा करवाया जाए। बोर्ड के मुताबिक, कोडरमा में गर्ल्स हाईस्कूल, राजकीय प्लस 2 स्कूल, जमजा हाईस्कूल सहित कई परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा में आए पेपर से मिलते हुए पेपर मिले हैं और सोशल मीडिया पर पाए गए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…


