झालरापाटन में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादासा झालरापाटन-उज्जैन मार्ग पर सोमवार शाम करीब 7 बजे हुआ। युवक झालावाड़ के बकानी थाना इलाके का रहने वाला है और अभी झालावाड़ के गोपालपुरा में रहकर कारीगर का काम करता है। परिजनों ने बताया की धनराज (40) पुत्र भवानी लाल कारीगर का काम करता है। इन दिनों धनराज ने बिंदा गांव में ठेके पर काम ले रखा है। सोमवार शाम को वो गोपाल पुरा से बिंदा जा रहा था। इस दौरान बीच मार्ग में पिलिया खाल के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस धनराज को लेकर झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल पहुंची। जहां चिकित्सक ने आपातकालीन विभाग में परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल अस्पताल चौकी पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया है। मंगलवार सुबह सदर थाना पुलिस परिजनों से रिपोर्ट लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द करेगी।


