झालावाड़ की बेटी को शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित:पूजा को कला-पेंटिंग में उत्कृष्ट प्रतिभा के लिए मिला सम्मान

झालावाड़ जिले के पिपलिया गांव निवासी पूजा गाड़िया लोहार को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सम्मानित किया। यह सम्मान मोड़क गांव में आयोजित एक समारोह के दौरान प्रदान किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं की मंडल बैठक के अवसर पर शिक्षा मंत्री दिलावर ने क्षेत्रीय पिपलिया निवासी कुमारी पूजा गाड़िया लोहार का स्वागत और अभिनंदन किया। यह सम्मान राजाराम हिंदू के आग्रह पर किया गया। उल्लेखनीय है कि पूजा गाड़िया लोहार को विगत दिनों एक निजी संस्था द्वारा कला, पेंटिंग, काव्य और संगीत के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट प्रतिभा के लिए सम्मानित किया जा चुका है।
पूजा बचपन से ही प्रतिभा की धनी रही है। अपनी ड्राइंग, पेंटिंग और सशक्त लेखन के कारण वह झालावाड़ जिले में काफी चर्चित हैं। पूजा ने कविता भी सुनाई
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने पूजा को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पूजा से झालावाड़ विषय पर एक कविता सुनाने का आग्रह भी किया।
पूजा ने बेहद प्रभावशाली ढंग से कविता प्रस्तुत की, जिस पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने खूब तालियां बजाईं। कार्यक्रम में मौजूद सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी कुमारी पूजा को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *