झालावाड़ जिले में धूमधाम से हुआ होलिका दहन:महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, देर रात तक जारी रहा कार्यक्रम

झालावाड़ जिले में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। झालावाड़ और झालरापाटन शहरों में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर देर रात तक होलिका दहन किया गया। इससे पहले, होलिका के पुतले को सजाया गया और महिलाओं ने उसकी पूजा-अर्चना की।
होलिका दहन से पूर्व पुतलों को आकर्षक साड़ियों और रंग-रोगन से तैयार किया गया। शुभ मुहूर्त में होलिका का दहन किया गया। इस दौरान युवाओं ने डीजे की धुन पर जमकर मस्ती की और थिरके। शहर के गणेश चौक और मास्टर कॉलोनी में रात्रि 8:30 बजे होलिका दहन का कार्यक्रम रखा गया। इसी प्रकार, धानमंडी चौक, राड़ी के बालाजी रोड, मोटर गैराज, बस स्टैंड क्षेत्र, मंगलपुरा इलाका, जवाहर कॉलोनी, भोई मोहल्ला, हाउसिंग बोर्ड, कालिदास कॉलोनी समेत अन्य इलाकों में भी पारंपरिक तरीके से होलिका दहन किया गया।
कई स्थानों पर होलिका दहन का कार्यक्रम रात 8 बजे के बाद शुरू हुआ, जबकि कुछ जगहों पर यह देर रात तक जारी रहा। इस दौरान महिलाओं, बच्चों और पुरुषों ने होलिका दहन में शामिल होकर आनंद लिया। जिले भर में अलग-अलग समय पर होलिका दहन किया गया। अब 4 मार्च को धूलंडी का पर्व मनाया जाएगा। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए होलिका दहन स्थलों पर पुलिस का विशेष जाब्ता तैनात किया गया था। जिले भर में अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई थी ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *