झालावाड़ बसपा में बड़ा फेरबदल:डालूराम मेघवाल बने नए जिलाध्यक्ष, संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम बारूपाल और प्रदेश महासचिव हनुमान जग्रवाल ने झालावाड़ जिले के लिए नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया है। इस नई कार्यकारिणी में डालूराम मेघवाल को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मेघवाल पहले भी बसपा में विभिन्न पदों पर कार्यरत रह चुके हैं। उनके अनुभव और कार्यकुशलता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी को उम्मीद है कि उनकी नियुक्ति से संगठन को नई दिशा मिलेगी और नए सदस्यों का जुड़ाव बढ़ेगा। नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति से झालावाड़ के बसपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने मेघवाल को बधाई दी है। नियुक्ति के बाद मेघवाल ने कहा कि वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने पार्टी के उच्च पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार भी जताया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *