झालावाड़ में अधिवक्ताओं में हुई पैदल चाल प्रतियोगिता:एसोसिएशन ने आयोजित किया खेल महोत्सव, क्रिकेट सहित अन्य खेल भी होंगे

झालावाड़ में बार एसोसिएशन की ओर से तीन दिवसीय खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ, जिसमें अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंगलवार को पैदल चाल प्रतियोगिताएं हुईं। पुरुष वर्ग में अविनाश गुप्ता प्रथम और राजेश लोढ़ा द्वितीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में पायल बैरवा ने प्रथम और सरला खंडेलवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश शर्मा सहित कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। इनमें ओम त्रिवेदी, घनश्याम पोसवाल, श्यामसुंदर गुप्ता, राम माहेश्वरी, सुनील गुप्ता, अविनाश गुप्ता, सौम्य परिहार, भगवानदास, शशांक माहेश्वरी, गौरव मोमिया, जुनैद अंजू के राजू, शबाना खानम और अनिता पाटीदार शामिल थे। सभी अतिथियों ने विजेताओं को बधाई दी और प्रतिभागियों के उत्साह तथा अनुशासन की सराहना की। मैराथन के रेफरी शारीरिक शिक्षक इकबाल खान थे। क्रीड़ा सचिव तंवर सिंह झाला ने बताया कि खेल महोत्सव के तहत आगामी दिनों में 200 मीटर दौड़, कैरम, शतरंज और क्रिकेट प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और खेल भावना को प्रोत्साहित करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *