झालावाड़ शहर में शुक्रवार 13 फरवरी को 3 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती सब-स्टेशन मेंटेनेंस कार्य के चलते की जाएगी, जिससे शहर के कई इलाकों में बिजली नहीं आएगी। जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड झालावाड़ के सहायक अभियंता (एईएन) अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
निगम के अनुसार, 33/11 केवी सब-स्टेशन राड़ी के बालाजी पर आवश्यक मेंटेनेंस और रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसी कारण इस जीएसएस से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रोकी जाएगी। प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में राड़ी के बालाजी रोड, हबीब नगर, पीएचईडी सीवरेज प्लांट, नला मोहल्ला, धनवाड़ा, बसेड़ा मोहल्ला, भगत सिंह कॉलोनी, इमामबाड़ा, पीलखाना, संजय कॉलोनी, फॉरेस्ट रोड और गोदाम की तलाई सहित आसपास के इलाके शामिल हैं।
उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे असुविधा से बचने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से कर लें।


