झालावाड़ में खाद्य कारोबारियों को दी फूड सेफ्टी ट्रेनिंग:50-50 के दो बैच में दिया प्रशिक्षण, मौके पर जारी किए लाइसेंस

झालावाड़ के भवानीमंडी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग ने प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। जैन बोर्डिंग में आयोजित इस शिविर में खाद्य कारोबारियों को फूड सेफ्टी की ट्रेनिंग दी गई। शिविर में मौके पर ही कारोबारियों को लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र जारी किए गए। सीएमएचओ डॉ. साजिद खान ने बताया कि आयुक्त एच गुइटे के निर्देश पर यह शिविर लगाया गया। इसमें रिटेलर्स, थोक विक्रेता, रेस्टोरेंट कैटरर्स, मिठाई विक्रेता और ढाबा संचालक शामिल हुए। प्रशिक्षण को दो बैच में बांटा गया और प्रत्येक बैच में 50 प्रतिभागी थे। एफएसएसएआई के ट्रेनर कुलभूषण भाटी ने व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। शिविर में मौके पर ही कारोबारियों को लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र जारी किए गए। प्रशिक्षण लेने वाले सभी कारोबारियों को एफएसएसएआई की ओर से फूड सेफ्टी सुपरवाइजर के प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इससे उनके खाद्य व्यवसाय की गुणवत्ता में सुधार होगा। साथ ही वे आम जनता को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करा सकेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *