झालावाड़ जिले में जयपुर विद्युत वितरण निगम के निजी उपभोक्ताओं पर 319.77 करोड़ रुपए का बकाया है। वित्तीय वर्ष के अंत को देखते हुए, निगम ने बकाया वसूली के लिए जिलेभर में सख्त अभियान शुरू कर दिया है।
निगम के अनुसार झालावाड़ जिले में कुल 1 लाख 64 हजार 297 उपभोक्ताओं पर यह राशि बकाया है। विद्युत निगम के एक्सईएन अजय कुमार सोनी ने बताया कि जिलेभर में वसूली अभियान सख्ती से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले उपभोक्ताओं को समझाइश भी दी जा रही है, जिसके परिणामस्वरूप बकाया जमा भी कराए जा रहे हैं।
बकाया वसूली के लिए निगम की टीमें ट्रांसफार्मर उतारने, कनेक्शन काटने और नोटिस जारी करने जैसी कार्रवाई कर रही हैं। उच्चाधिकारियों से लेकर फीडर इंचार्ज तक इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल हैं। पड़ोसियों पर भी होगी कार्रवाई
इससे पहले निगम ने 2 बार सब-डिवीजन स्तर पर शिविर लगाकर बिल संशोधन के साथ बकाया जमा कराने की समझाइश की थी। प्रतिदिन फीडर इंचार्ज से वसूली और काटे गए कनेक्शनों की रिपोर्ट ली जा रही है। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बकाया जमा नहीं होने तक कटे हुए कनेक्शन नहीं जोड़े जाएंगे। साथ ही जो पड़ोसी उपभोक्ता कटे हुए कनेक्शन वाले घरों को बिजली उपलब्ध कराएंगे, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण इलाकों में ट्रांसफार्मर उतारे गए हैं और कनेक्शन काटे गए हैं, इन स्थानों पर निगरानी भी रखी जा रही है। बिल कार्य 8 मार्च तक खत्म कर फिर से करे वसूली
निगम की ओर से अधिकारियों ने कार्मिकों को निर्देश दिए की 1 से 10 तारीख तक जारी होने वाले प्रतिमाह के बकाया निगम के बिलों का कार्य 8 मार्च तक पूरी तरह खत्म करके फिर से वसूली अभियान में काम शुरू कर दें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करें।
जिले की निजी कनेक्शन पर बकाया की सूची सरकारी विभाग भी समय पर नहीं दे रहे बकाया
निगम के अनुसार निजी उपभोक्ताओं के अलावा सरकारी विभाग भी बकाया जमा करने में फिसड्डी साबित हो रहे हैं। ऐसे में निगम की ओर से करीब 24 सरकारी कार्यालय पर 2746 कनेक्शन पर 2717.34 लाख रुपए बकाया है। सरकारी विभागों में अस्पताल, स्कूल, नगर निकाय, पुलिस थाने,पीएचईडी, ग्राम पंचायत और रेलवे, पीडब्ल्यूडी, फॉरेस्ट, रीको के अलावा अन्य कार्यालय शामिल है।


