सुमन टॉकीज प्रोडक्शन की चौथी फिल्म की शूटिंग राजस्थान में होगी। इसकी तैयारियों के लिए बॉलीवुड से निर्माता-निर्देशक की चार सदस्यीय टीम झालावाड़ पहुंची है। फिल्म के डायरेक्टर नगेंद्र चौधरी ने बताया कि टीम ने झालावाड़ में करीब डेढ़ दर्जन स्थानों की लोकेशन देखी है। इसके अलावा बारां, उदयपुर और चित्तौड़गढ़ में भी लोकेशन की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि झालावाड़ की प्राकृतिक और ऐतिहासिक लोकेशन फिल्म के लिए बिल्कुल अनुकूल है। इस हिस्टोरिकल फिल्म में बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार प्रदीप नागर, राजेश भाटी और मनीष तंवर के साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म के प्रोड्यूसर और कलाकार विनय कुमार ने बताया कि राजस्थान के अलवर और बूंदी में भी लोकेशन देखी गई हैं। टीम अलग-अलग समय पर तीन-चार बार सर्वे करने के बाद पूरी यूनिट के साथ शूटिंग के लिए आएगी। इस फिल्म के निर्माण पर लगभग 150 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। लोकेशन सर्वे के दौरान भावना अग्रवाल और मिस्टीन भी सहयोगी के रूप में मौजूद रहे।


