झालावाड़ में होगा सर्वजातीय निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन:सेवा भारती ने 26 अप्रैल को 25 जोड़ों के विवाह का लिया निर्णय

झालावाड़ में सेवा भारती 26 अप्रैल 2026 को श्रीराम जानकी सर्वजातीय निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करेगी। इस सम्मेलन में 25 आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित परिवारों के लड़के-लड़कियों का विवाह कराया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियों को लेकर सेवा भारती झालावाड़ की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत सेवा गीत और समरसता मंत्र से हुई। प्रांत संगठन मंत्री गोविंद कुमार ने बताया कि संघ ने प्रारंभ से ही सेवा का काम किया है, जिसके अनेक उदाहरण स्वयंसेवकों ने आपदा के समय प्रस्तुत किए हैं। झालावाड़ जिले में वर्तमान में 93 सेवा कार्य चल रहे हैं। सेवा भारती ‘नर सेवा नारायण सेवा’ के सिद्धांत पर काम करती है। संगठन का उद्देश्य समाज में समरसता का भाव निर्मित करना है। आगामी श्रीराम जानकी सर्वजातीय निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन में 25 ऐसे परिवारों के लड़के-लड़कियों का विवाह संपन्न कराया जाएगा जो आर्थिक रूप से कमजोर, वंचित या अभावग्रस्त हैं। बैठक में जिला मंत्री आनंद गौतम ने भामाशाहों से कन्यादान के लिए सामग्री सहयोग आमंत्रित किया। इसके बाद कई भामाशाहों ने दान की घोषणा की। सूर्य प्रकाश माहेश्वरी, चंद्रप्रकाश और ओम प्रकाश माहेश्वरी ने संपूर्ण भोजन की व्यवस्था का जिम्मा लिया। डॉ. मुकेश बंसल ने 51 हजार रुपए, लैब संचालक गिरिराज पाटीदार ने सभी जोड़ों के लिए एक-एक अलमारी, लक्ष्मीकांत गोयल ने 51 हजार रुपए और शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने 51 हजार रुपए देने की घोषणा की। डॉ. सुधीर शर्मा ने 21 हजार रुपए और डॉ. दिव्य जैन ने 31 हजार रुपए का सहयोग दिया। निर्मल कुमार सकलेचा ने सभी जोड़ों को एक-एक पंखा, राजेंद्र मीडिया ने सभी के लिए लड्डू गोपाल और अरविंद खंडेलवाल ने चांदी की बिछिया देने की घोषणा की। चंदन यादव और रोहित यादव ने जल व्यवस्था में सहयोग का आश्वासन दिया। समाज से और भी सहयोग की आवश्यकता बताई गई। अंत में प्रांत छात्रावास प्रमुख दुलीचंद ने कल्याण मंत्र के साथ बैठक का समापन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *