झालावाड़ में 1600 एक्सपायरी स्नैक्स पाउच कराए नष्ट:खाद्य सुरक्षा टीम ने गोदाम पर छापा मार कर की कार्रवाई

झालावाड़ में शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई की। टीम ने एक गोदाम पर छापा मारकर भारी मात्रा में एक्सपायरी स्नैक्स (चिप्स) जब्त किए, जिनकी संख्या लगभग 1600 पाउच थी। इन सभी अवधि पार स्नैक्स को मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया। झालावाड़ के सीएमएचओ डॉ. साजिद खान ने बताया कि यह कार्रवाई शहर के नला मोहल्ला स्थित श्री राम कन्फेक्शनरी के गोदाम में की गई। जांच के दौरान विभिन्न ब्रांडों के लगभग 1600 अवधि पार स्नैक्स पाउच पाए गए। खाद्य सुरक्षा दल ने इन्हें जब्त कर डंपिंग यार्ड में नष्ट करवाया। इस कार्रवाई के अतिरिक्त टीम ने चार अन्य प्रतिष्ठानों का भी सघन निरीक्षण किया और कुल चार नमूने जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला कोटा भिजवाए। इन नमूनों में मैसर्स श्री कृष्णा मार्ट, झालरापाटन से अचार का मिक्स मसाला और जीरा शामिल थे। मैसर्स महेश्वरी ट्रेडर्स, झालरापाटन से साबुत काली मिर्च का नमूना लिया गया, जबकि मैसर्स श्री राम कन्फेक्शनरी से बेसन का नमूना जांच के लिए भेजा गया। नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भूराराम गोदारा, शाहरुख हुसैन, मनीष पाटीदार, जगदीश नागर, मुकेश गोचर, दिलीप कुमार भील और एक कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *