झालावाड़ में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के तहत 363 नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इसी कार्यक्रम के दौरान 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीकाकरण अभियान का भी शुभारंभ किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन राजकीय पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम, झालावाड़ में हुआ। इसमें अजमेर से आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण वर्चुअल माध्यम से दिखाया गया, जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और अभ्यर्थियों ने देखा।
जिले में कैंसर रोकथाम के लिए 14 वर्ष की बालिकाओं को लगने वाले एचपीवी वैक्सीन का शुभारंभ 5 चिकित्सा संस्थानों पर किया गया। इसके बाद यह वैक्सीन पूरे जिले में संबंधित आयु वर्ग की बालिकाओं को लगाई जाएगी। जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के कुल 363 नवनियुक्त कार्मिकों को अतिथियों ने नियुक्ति पत्र वितरित किए। नियुक्ति पत्र प्राप्त करते ही युवाओं के चेहरों पर उत्साह और गर्व साफ झलक रहा था। इन नियुक्तियों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में 164, शिक्षा विभाग में 20, महिला एवं बाल विकास विभाग में 1, स्वायत्त शासन विभाग में 2, खनन विभाग में 1, पशुपालन विभाग में 65, राजस्व विभाग में 62 और ग्रामीण विकास विभाग में 48 कार्मिकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
कार्यक्रम में आरपीएससी के पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा, जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय पोरवाल, एसआरजी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अशोक शर्मा, सीएमएचओ डॉ. साजिद खान सहित कई जनप्रतिनिधि और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। 363 नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के कुल 363 नवनियुक्त कार्मिकों को अतिथियों ने नियुक्ति पत्र वितरित किए। नियुक्ति पत्र प्राप्त करते ही युवाओं के चेहरे उत्साह और गर्व से खिल उठे। विभागवार नियुक्तियों का विवरण चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग – 164, शिक्षा विभाग – 20, महिला एवं बाल विकास विभाग – 1, स्वायत्त शासन विभाग – 2, खनन विभाग-1, पशुपालन विभाग – 65, राजस्व विभाग – 62, ग्रामीण विकास विभाग – 48 को नियुक्ति पत्र सौंपे।


