झालावाड़ से नई दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू:पूर्व सीएम राजे और सांसद दुष्यंत ने भरी उड़ान, उत्तर भारत का तीसरा बड़ा रनवे

झालावाड़ के पंडित दीनदयाल उपाध्याय एयरपोर्ट से शनिवार से नई दिल्ली के विमान सेवा शुरू हुई। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सांसद दुष्यंत सिंह और अन्य लोग शाम 5:02 बजे विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। हनुमान जयंती के अवसर पर यह ऐतिहासिक उड़ान शुरू हुई। एयरपोर्ट का रनवे 3,120 मीटर लंबा है। यह उत्तर भारत में जालंधर और कुशीनगर के बाद तीसरा सबसे बड़ा रनवे है। यहां बोइंग 747 जैसे जंबो जेट भी आसानी से उतर सकते हैं। वसुंधरा राजे ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जब वह पहली बार इस क्षेत्र से सांसद बनीं, तब यहां सड़कें भी ठीक नहीं थीं। आज क्षेत्र में चमचमाती सड़कों के साथ रेल और हवाई सेवा भी उपलब्ध है। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर अजय राठौड़, पूर्व संसदीय सचिव नरेंद्र नागर, आरपीएससी के पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर शर्मा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। इस अवसर पर वसुंधरा राजे ने राड़ी के बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की और रामायण के दोहों का पाठ भी किया। स्थानीय लोगों में इस सेवा को लेकर उत्साह का माहौल है। वर्षों से प्रतीक्षित यह सुविधा क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। यह न केवल यात्रा को सुगम बनाएगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति प्रदान करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *