झीमर जंगल में पुलिस ने मारा छापा, वर्षों से चल रहा था अवैध शराब निर्माण

झीमर जंगल में पुलिस ने मारा छापा, वर्षों से चल रहा था अवैध शराब निर्माण
राजनगर।
अनूपपुर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत डूमर कछार के झीमर जंगल में वर्षों से चल रहे अवैध महुआ शराब निर्माण पर आखिरकार पुलिस ने शिकंजा कस दिया। इस गंभीर मामले को लेकर लगातार समाचार माध्यमों में प्रकाशन के बाद रामनगर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए रविवार, 12 मई को बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी सुमित कौशिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जंगल के उस हिस्से में दबिश दी, जहां लाहन को प्लास्टिक डब्बों में भरकर जमीन में छुपाया गया था।
900 किलो लाहन और कच्ची शराब जब्त, तीन आरोपियों पर केस दर्ज
पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से 56 प्लास्टिक डब्बों में लगभग 900 किलो महुआ लाहन और 8 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 30,000 रुपये आंकी गई है। बरामद लाहन को जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने इस मामले में तीन अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध करते हुए पिंकू कोरकू, ओमप्रकाश उर्फ निरहुआ और फूलबाई कोरकू सभी निवासी झीमर कृ के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) एवं 34(1) (च) के तहत अपराध क्रमांक 113/25, 114/25 और 115/25 दर्ज किए हैं।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार जारी है नशे के खिलाफ अभियान
थाना प्रभारी सुमित कौशिक ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान के दिशा-निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। कार्रवाई में सउनि विनोद नाहर, प्रआर अमित पटेल, प्रआर श्याम शुक्ला, प्रआर निरंजन खलखो और आरक्षक मनोज उपाध्याय शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *