झुंझुनूं अव्वल:HPV वैक्सीनेशन के आगाज के साथ ही राजस्थान में बना ‘नंबर वन’, प्रधानमंत्री ने अजमेर से किया अभियान का शुभारंभ

जिले ने स्वास्थ्य सेवाओं और नवाचारों में एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शनिवार को अजमेर से HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का विधिवत शुभारंभ करते ही, झुंझुनूं जिले ने प्रदेश भर में सर्वाधिक टीकाकरण कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिले की इस उपलब्धि ने राजस्थान के अन्य जिलों के सामने एक मिसाल पेश की है।
टॉप पर झुंझुनूं, प्रतापगढ़ का खाता भी नहीं खुला टीकाकरण अभियान के पहले दिन के आंकड़ों पर नजर डालें तो झुंझुनूं ने अन्य जिलों के मुकाबले काफी बढ़त बनाई है। प्रदेश के प्रमुख जिलों की स्थिति इस प्रकार रही। जिलों में टीकाकरण झुंझुनूं 56 (प्रथम) धौलपुर 30 बारां 29 सिरोही 25 भरतपुर 24 प्रतापगढ़ 0 “बेटियों का भविष्य बनाएंगे सर्वाइकल कैंसर मुक्त” सफलता के इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने खुशी जाहिर करते हुए नोडल अधिकारी एवं RCHO डॉ. दयानंद सिंह सहित विभाग की पूरी टीम को बधाई दी। डॉ. गुर्जर ने कहा कि यह उपलब्धि टीम भावना और त्वरित क्रियान्वयन का परिणाम है। झुंझुनूं ने जिस बढ़त के साथ शुरुआत की है, उसे आगे भी बरकरार रखा जाएगा। हमारा मुख्य लक्ष्य जिले की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षा कवच प्रदान कर उनके भविष्य को सुरक्षित और सेहतमंद बनाना है। क्या है HPV वैक्सीन और क्यों है जरूरी HPV वैक्सीन बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाने के लिए दी जाती है। यह टीका छोटी उम्र में दिए जाने पर भविष्य में होने वाले इस घातक कैंसर के खतरे को लगभग खत्म कर देता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *