झुंझुनूं कलेक्टर ने भजन पर किया डांस:अग्रवाल समाज का होली स्नेह मिलन कार्यक्रम; जयपुर के कलाकारों की जीवंत झांकी

झुंझुनूं जिला कलेक्टर अरुण गर्ग और उनकी पत्नी ने भजन पर डांस किया। उन्होंने अग्रवाल समाज समिति (झुंझुनूं) की ओर से अग्रसेन भवन में हुए होली स्नेह मिलन समारोह में हिस्सा लिया था। इस दौरान एक भजन पर कलेक्टर और उनकी पत्नी ममता गर्ग ने डांस किया। कार्यक्रम में जयपुर से आए कलाकारों ने जीवंत झांकी का प्रदर्शन किया। कलेक्टर डॉ. गर्ग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे। झांकियों ने जीवंत किए पौराणिक प्रसंग कार्यक्रम में जयपुर के कुशल कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस दौरान दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। समारोह के दौरान रामलीला और बाहुबली हनुमानजी के पराक्रम का प्रदर्शन किया गया। नृसिंह अवतार और शिव-पार्वती विवाह के मनमोहक दृश्य और राधा-कृष्ण की रासलीला और कृष्ण-सुदामा की अटूट मित्रता के प्रसंग का जीवंत प्रदर्शन किया गया। समारोह का शुभारम्भ अतिथियों एवं समिति पदाधिकारियों द्वारा महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। गणेश वंदना से बांधा समां शेखावाटी के भजन गायक रवि तुलस्यान ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। समिति के अध्यक्ष गणेश कुमार हलवाई, मंत्री अजीत राणासरिया और कोषाध्यक्ष रितेश सिंघानिया के नेतृत्व में अतिथियों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. अरुण गर्ग के साथ ही विशिष्ट अतिथि अजमेर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता महेश टीबड़ा, मनीष बगड़िया, पवन कुमार जुगल किशोर मोदी, सुरेन्द्र केडिया, रामोतार अग्रवाल और पवन कुमार तुलस्यान का दुपट्टा ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। संचालन हरीश तुलस्यान ने किया। इस अवसर पर शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, ताराचंद गुप्ता, लोकेश अग्रवाल, प्रदीप भुकानिया, प्रमोद केडिया सहित समाज के सैकड़ों नागरिक, महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *