झुंझुनूं में कॉलेज के बाहर छात्राओं को छेड़ने वाले 4-पकड़े:SHO बोले- अभद्रता बर्दाश्त नहीं, स्कूलों-संस्थानों के बाहर अभियान चलेगा

झुंझुनूं में महिला सुरक्षा और शिक्षण संस्थानों के पास शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए झुंझुनू पुलिस अलर्ट मोड पर है। गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस ने स्कूल और कॉलेजों के आसपास छात्राओं पर भद्दे कमेंट्स और छींटाकशी करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी सुरेश रोलन ने बताया कि शिक्षण संस्थानों के आसपास किसी भी प्रकार की अभद्रता या छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मनचलों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि छात्राएं बिना किसी डर के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। छात्राओं को परेशान कर रहे थे थानाधिकारी सुरेश कुमार रोलन के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों के पास गश्त पर थी। इस दौरान सूचना मिली कि कुछ युवक स्कूल और कॉलेज आने-जाने वाली छात्राओं को परेशान कर रहे हैं और उन पर छींटाकशी कर रहे हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और मौके से चार युवकों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इनकी हुई गिरफ्तारी पुलिस ने शिवम (20) पुत्र योगेश, निवासी सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), दिनेश (25) पुत्र सीताराम, निवासी बजावा (गुढ़ागौड़जी), रवि कुमार (21) पुत्र नंदराम, निवासी चांदकोठी (राजगढ़) और सचिन (23 वर्ष) पुत्र सीताराम, निवासी बजावा (गुढ़ागौड़जी) को गिरफ्तार किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *