झुंझुनूं में ग्राम पंचायत स्तर पर अटल ज्ञान केंद्र शुरू किए जा रहे हैं। 3 हजार से ज्यादा आबादी वाली पंचायतों में 12.50 लाख रूपए की लागत से डिजिटल लाइब्रेरी सुविधा विकसित होगी। राजस्थान सरकार की अटल ज्ञान केंद्र योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं, स्टूडेंट्स और किसानों को प्रतियोगी परीक्षा सामग्री, इंटरनेट और ई मित्र सेवाएं एक ही जगह मिलेंगी। जिला परिषद सीईओ कैलाश चंद्र यादव ने बताया कि योजना का काम जिले में तेज किया जा रहा है। राजस्थान सरकार की अटल ज्ञान केंद्र योजना के तहत झुंझुनूं जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर आधुनिक सुविधाओं से लैस डिजिटल लाइब्रेरी और ज्ञान केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इसका मकसद ग्रामीण युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बड़े शहरों पर निर्भर न रहना पड़े। 3 हजार से ज्यादा आबादी वाली पंचायतों में केंद्र सरकार ने 3 हजार से अधिक आबादी वाली सभी ग्राम पंचायतों में अटल ज्ञान केंद्र खोलने का निर्णय लिया है। योजना का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में संसाधनों की कमी दूर करना और युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ना है। स्टूडेंट्स के साथ किसानों को भी फायदा जिला परिषद सीईओ कैलाश चंद्र यादव ने बताया कि यह योजना केवल स्टूडेंट्स तक सीमित नहीं है। इन केंद्रों पर किसान आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी ले सकेंगे। युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म मिलेगा, जिससे वे घर बैठे देश दुनिया की जानकारी से अपडेट रह सकेंगे। डिजिटल हब के रूप में विकसित होंगे केंद्र हर केंद्र पर 12.50 लाख का प्रावधान


