झुंझुनूं में घना कोहरा छाया, ठंडी हवा ने ठिठुराया:3 दिन से नहीं हुए सूरज के दर्शन, न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पहुंचा

झुंझुनूं में 3 दिन से सूरज के दर्शन नहीं हुए हैं। आज भी घना कोहरा छाया हुआ है। ग्रामीण इलाकों में कोहरे का असर ज्यादा रहा। सुबह सुबह स्थिति यह थी कि सड़कों पर 30-40 फीट की दूरी पर कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। वाहन सड़कों पर रेंगते हुए नजर आए। चालक गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर आते-जाते दिखे। कड़ाके की सर्दी के कारण लोगां की आवाजाही भी कम ही रही। लोग घरों में ही दुबके रहे। सर्दी से बचने के लिए जतन करते दिखे। लगातार शीतलहर व तेज सर्दी के असर से पेड़ पौधे भी झुलसने लगे। तापमान की बात करें तो सोमवार को पिलानी मौसम केंद्र पर न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि अधिकतम 13.2 डिग्री रहा। इससे पहले रविवार को न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सूरज नहीं निकलने से सोमवार को न्यूनतम तापमान में 3.3 डिग्री गिरावट दर्ज की गई। इधर तेज सर्दी को देखते हुए जिला कलेक्टर के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में 13-14 जनवरी को पहली से आठवीं तक के स्टूडेंट की छुट्टी कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *