झुंझुनूं में जमानत पर छूटते ही अपने ताऊ से मारपीट:खेत में लगे पेड़ काटने आ जाता हिस्ट्रीशीटर; पुलिस ने घेरकर दबोचा

जिले की धनूरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इलाके के एक आदतन अपराधी और हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी सचिन उर्फ सेठी, जो हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। आते अपने ही बुजुर्ग ताऊ के साथ मारपीट करने और खेत से अवैध रूप से पेड़ काटकर बेचने का आरोप है। थानाधिकारी संजय गौतम के नेतृत्व में टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। 8 मामले पहले से दर्ज मुखबिर की सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस टीम ने वांछित आरोपी सचिन उर्फ सेठी को घेराबंदी कर धर दबोचा। पुलिस के अनुसार, आरोपी एक शातिर अपराधी है और इलाके में अपनी दहशत फैलाना चाहता था। गिरफ्तार किया गया सचिन उर्फ सेठी के खिलाफ विभिन्न थानों में 8 गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वह धनूरी थाने का लिस्टेड हिस्ट्रीशीटर है। अपने ही ताऊ की जमीन से पेड़ काटता था घटना 24 फरवरी 2026 की है। परिवादी रामचंद्र (70), निवासी अशोक नगर (सोनासर), ने धनूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, उनका भतीजा सचिन उर्फ सेठी जेल से छूटने के बाद लगातार उनके खेत से कीमती पेड़ काटकर बेच रहा था। जब रामचंद्र ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने घर में घुसकर अपने बुजुर्ग ताऊ के साथ बेरहमी से मारपीट की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *