SIR के बाद अंतिम वोटर्स लिस्ट जारी कर दी गई है। झुंझुनूं जिले में 38 हजार से अधिक वोटर्स की संख्या बढ़ी है। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) द्वारा जारी अंतिम मतदाता सूची के अनुसार, जिले में कुल मतदाताओं की संख्या अब 17, लाख 70 हजार 459 हो गई है। खास बात यह है कि पिछले साल 16 दिसंबर को जारी प्रारूप लिस्ट में 17,31,950 वोटर्स की तुलना में इस बार 38,509 नए मतदाता बढ़े हैं। आंकड़ों के लिहाज से जिले की मतदाता संख्या में 2.22 प्रतिशत का शानदार इजाफा हुआ है। बदल गई तस्वीर निर्वाचन विभाग द्वारा चलाए गए SIR 2026 के तहत जिले की चुनावी तस्वीर काफी बदली है। जहां दिसंबर में प्रारूप प्रकाशन के समय जिले की कुल मतदाता संख्या 17.31 लाख के करीब थी, वहीं दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद यह आंकड़ा 17.70 लाख को पार कर गया है। सूरजगढ़ ‘सबसे बड़ा’, खेतड़ी ‘सबसे छोटा’ जिले की सात विधानसभा सीटों में मतदाताओं के वितरण को देखें तो सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 2,75,506 मतदाता हैं। वहीं, खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र 2,20,448 मतदाताओं के साथ जिले का सबसे छोटा निर्वाचन क्षेत्र बना हुआ है। प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों का हाल दावों और आपत्तियों का भारी अंबार पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान 16 दिसंबर 2025 से 19 जनवरी 2026 के बीच जिला निर्वाचन कार्यालय को हजारों की संख्या में आवेदन प्राप्त हुए, जिनका निस्तारण कर आज 21 फरवरी 2026 को अंतिम सूची का प्रकाशन किया गया। राजनीतिक दलों को सौंपी गई सूची जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। उन्हें विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार अंतिम मतदाता सूची-2026 की सॉफ्ट और हार्ड कॉपी (बिना फोटो) नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई है। आम जनता के लिए यह सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) और जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर भी ऑनलाइन उपलब्ध है। यदि कोई व्यक्ति अपना नाम मतदाता सूची में जांचना चाहता है, तो वह विभागीय वेबसाइट या संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) कार्यालय में जाकर सूची का अवलोकन कर सकता है। मुख्य आंकड़े: एक नजर में पिछले साल दिसंबर में जारी हुई प्रारूप सूची के मुकाबले इस बार जिले की मतदाता संख्या में 2.22 प्रतिशत का इजाफा हुआ है 16-12-2025 को मतदाताओं की संख्या


