झुंझुनूं में मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गौरा का दौरा रहा। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से सीधा संवाद किया, सरकार की योजनाओं पर बात रखी और आगामी निकाय व पंचायत चुनावों को लेकर संगठन की तैयारी साझा की। युवाओं से सीधा संवाद, युवा संवाद कार्यक्रम की जानकारी मीडिया और कार्यकर्ताओं से बातचीत में शंकर गौरा ने बताया कि भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशभर में युवा संवाद कार्यक्रम चला रहा है। इसी के तहत वे हर जिले में जाकर युवाओं से मिल रहे हैं, ताकि उनकी बात समझी जा सके और सरकार की योजनाएं सीधे युवाओं तक पहुंचाई जा सकें। मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार के बजट की सराहना गौरा ने राजस्थान के हालिया बजट को युवाओं के हित में बताया। उन्होंने कहा कि भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ऐसा बजट आया है जो युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखकर बनाया गया है। बजट में भर्तियों और स्किल डेवलपमेंट जैसे मुद्दों पर फोकस किया गया है। निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर तैयारी आगामी स्थानीय निकाय और पंचायती राज चुनावों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी की रणनीति पूरी तरह तैयार है। मदन राठौड़ के नेतृत्व में युवा मोर्चा पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगा। युवाओं की जिम्मेदारी और संगठन का लक्ष्य प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि युवाओं की जिम्मेदारी है कि केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं और युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ें। उन्होंने झुंझुनूं के युवाओं के उत्साह को देखते हुए कहा कि यह समर्थन आने वाले पंचायत और निकाय चुनावों में भाजपा के पक्ष में जाएगा।


