झुंझुनूं में वायुसेना में भर्ती का झांसा देकर ठगी:बिना लिखित परीक्षा के पास कराने का दावा किया; किश्तों में 3.99 लाख वसूले

झुंझुनूं की गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ऐसे शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने वायुसेना में नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक ग्रामीण से करीब 4 लाख रुपए हड़प लिए थे। थानाधिकारी सुरेश कुमार रोलन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर आरोपी आशिष कुमार (23 वर्ष) को भौड़की से दस्तयाब किया। सघन पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बिना परीक्षा पास कराने का झांसा मामले का खुलासा तब हुआ जब दीपपुरा निवासी पीड़ित छाजूराम सैनी ने 8 जनवरी 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी आशिष कुमार (पुत्र सांवरमल, निवासी चिमनाराम की ढाणी, भौड़की) ने विवेक राजोरिया से मेलजोल बढ़ाया और खुद की ऊंची पहुंच का हवाला देते हुए उसे वायुसेना में बिना लिखित परीक्षा के भर्ती कराने का लालच दिया। किश्तों में वसूली रकम ठगी की यह साजिश मार्च 2023 से शुरू हुई। आरोपी ने पीड़ित को विश्वास में लेने के लिए कई कदम उठाए। मार्च 2023 में आरोपी प्रार्थी के घर पहुंचा और एक फर्जी मेरिट लिस्ट दिखाई। ‘चयन’ होने का झांसा देकर 1,33,000 रुपये बैंक ट्रांसफर के जरिए ऐंठ लिए। जून 2023 में आरोपी ने दोबारा संपर्क किया और इस बार ‘फाइनल चयन’ का फर्जी लेटर दिखाकर नियुक्ति के नाम पर दो किश्तों में 2,66,000 रुपए और ले लिए। कुल मिलाकर आरोपी ने 3,99,000 रुपये की धोखाधड़ी की। जब काफी समय तक कोई वास्तविक जॉइनिंग लेटर नहीं आया, तब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *