झुंझुनूं में मंडावा पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी की बाइक और मोबाइल भी बरामद किया गया है। थानाधिकारी रामनारायण चोयल के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने आरोपी की तलाश की। टीम ने हाइवे और कस्बों के सीसीटीवी कैमरें खंगाले। मंडावा कस्बा, फतेहपुर बाईपास और फतेहपुर कस्बे के दर्जनों कैमरों की फुटेज की जांच की। इसके बाद पुलिस को संदिग्ध की लोकेशन मिली। सटीक सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर सचिन पुत्र विजेश कुमार कुमावत निवासी कोलिहान (खेतड़ी), हाल निवासी- मणिविहार कॉलोनी, हमीरी रोड, झुंझुनूं को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद कर लिए गए हैं। मामले के अनुसार 23 फरवरी 2026 को मंडावा थाने में चोरी की एक रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पीड़ित ने बताया कि उसके भाई की एचएफ डीलक्स बाइक और एक कीमती मोबाइल फोन पर चोरी कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।


