झेरिया गाड़ा समाज के सम्मेलन में शामिल होंगे धमतरी से समाजजन

धमतरी| महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ झेरिया गाड़ा (देवदास) समाज का महासम्मेलन 26 फरवरी को बालोद के मां गौरैयां धाम चौरेल में आयोजित है। इसमें धमतरी जिले से भी बड़ी संख्या में समाजजन महासम्मेलन में शामिल होंगे। शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद होंगे। अध्यक्षता गाड़ा समाज की विधायक चातुरी नंद सरायपाली करेंगी। विशिष्ट अतिथि आईएएस कुमार लाल चौहान, पूर्व प्रांताध्यक्ष मानसिंह देवदास, रिखीनाथ कुंभकार, सुमन देवदास, पुर्णेन्द्र देवदास, प्रांतीय सलाहकार भागवत अस्तुरे, राजेश देवदास, सर्वगाड़ा समाज महिला प्रांताध्यक्ष लक्ष्मी नाग होंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *